पटना।:- देश की प्रमुख प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट और मल्टी-फैमिली ऑफिस फर्म *क्लाइंट एसोसिएट्स (Client Associates)* की ओर से सोमवार को पटना के होटल ताज में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोगों और शहर के बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। बैठक का उद्देश्य वित्तीय प्रबंधन, निवेश और संपत्ति के बेहतर नियोजन से जुड़े विषयों पर चर्चा करना था।
क्लाइंट एसोसिएट्स की स्थापना मई 2002 में रोहित सरिन और हिमांशु कोहली ने की थी। यह कंपनी बड़े कारोबारी परिवारों, उद्यमियों और कॉर्पोरेट जगत के वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी संपत्ति के प्रबंधन और निवेश से जुड़ी सलाह देती है।
कंपनी की सेवाओं में वेल्थ मैनेजमेंट, निवेश सलाह, रियल एस्टेट एडवाइजरी, एस्टेट प्लानिंग, लोन सॉल्यूशंस और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को उनकी संपत्ति सुरक्षित रखने, निवेश की बेहतर रणनीति बनाने और भविष्य की वित्तीय योजनाओं को व्यवस्थित करने में मदद करती है।
पटना में आयोजित इस बैठक को शहर के कारोबारी और कॉर्पोरेट जगत से जुड़े लोगों के साथ संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इस तरह की बैठकों के माध्यम से वित्तीय नियोजन और संपत्ति प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कारोबारी संपर्कों को मजबूत करने का अवसर मिलता है।