- WagonR S-CNG Lxi – 5.25 लाख रुपये
- WagonR S-CNG Lxi (o) – 5.32 लाख रुपये
नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को वैगनआर के बीएस6 कार के सीएनजी मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कार को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। मारुति सुजुकी का S-CNG तकनीक वाला ये तीसरा मॉडल है, जिसे बीएस6 इंजन के साथ पेश किया है। इससे पहले ऑल्टो 800 और अर्टिगा एमपीवी को S-CNG में पेश किया गया था। मारुति सुज़ुकी इंडिया की सेल्स और मार्केटिंग के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुज़ुकी हमेशा ग्राहकों को भरोसंमंद वाहन उपलब्ध कराना चाहती है। मिशन ग्रीन मिलियन का ऐलान करते हुए हमने देश में ग्रीन मोबिलिटी के लिए किए अपने वादे पर एक कदम और आगे बढ़ाया है।
इंजन
मारुति सुज़ुकी वैगनआर के CNG मॉडल के साथ 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो CNG मोड में 58 bhp पावर और पेट्रोल मोड में 81 bhp पावर जनरेट करता है, वहीं CNG मोड में कार का इंजन 78 Nm टॉर्क और पेट्रोल मोड में 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी वर्जन में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। मारुति सुज़ुकी के CNG वाहनों के साथ डुअल इंटरडिपेंडेंट ईसीयू और इंटेलिजेंट इंजैक्शन सिस्टम दिया गया है जो इस कार को बेहतर परफॉर्मेंस और ड्राइवेबिलिटी देते हैं।
फीचर्स
- डुअल इंटरडिपेंडेंट ECUs (इलेक्ट्रानिक कंट्रोल यूनिट)

