नालंदा:-नालन्दा हिलसा लोकतन्त्र में युवा मतदाताओं की भूमिका काफ़ी अहम एवं निर्णायक होती है.

  1. पोष्ट 2 पिलर -हिलसा( नालन्दा) लोकतन्त्र में युवा मतदाताओं की भूमिका काफ़ी अहम एवं निर्णायक होती है. जब तक प्रत्येक वोटर अपने संवैधानिक अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों का प्रयोग सजगतापूर्वक नहीं करेगा तब तक किसी भी लोकतान्त्रिक प्रणाली वाले राष्ट्र का सर्वांगींन विकास सम्भव नहीं है. ये बातें शहर के आइटीआई सभागार में बुधवार को आयोजित “ लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका” विषयक सेमिनार को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि चुनाव आयोग के आइकन आशुतोष कुमार मानव ने कही. उन्होंने कहा कि मतदाता ही प्रजातन्त्र का प्राण होता है जिसका जागरुक रहना बहुत जरुरी है. वोट करने का अधिकार आज़ाद भारत में हमारा बहुत बड़ा अधिकार है जिसे खो देना दुर्भाग्यपूर्ण होगा. श्री मानव ने पहली बार वोटर बने मतदाताओं में जोश पैदा करते हुए कहा कि आज के युवा ही कल के भविष्य हैं.उन्ही पर पूरे देश की तस्वीर और तक़दीर दोनो निर्भर करता है. जात- पात, सम्प्रदायवाद, भाईभतीजावाद, लोभ- लालच , भय से ऊपर उठकर सबलोग अपने वोट की ताक़त का इस्तेमाल करते हुए प्रजातन्त्र के नींव को मज़बूत करें. सेमिनार में शामिल प्रतिभागियों ने सामूहिक संकल्प लेकर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की बात कही. सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्या सुगंधा ने की जबकि इस अवसर पर श्रीमती सुगंधा के अलावे इंस्ट्रक्टर सूर्यजीत, जीआइ अजय कुमार, अविनाश कुमार, नवनीत कुमार, अभिनव कुमार, अफ़रोज़ आलम, मो. हसीन अख़्तर, देव नारायण पासवान, रवि रंजन, रमेश कुमार, सुनीता देवी, संतोषी कुमारी, टुनटुन कुमारी समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *