भाजपा में शामिल हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष जैल सिंह

रामगढ़वा प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष सकरार पंचायत के बहुअरी गांव निवासी मुखिया जैल सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। जिन्हें भाजपा मीडिया प्रभारी अश्विनी झा और विधायक प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय ने मुखिया जैल सिंह के दरवाजे पर सदस्यता दिलाई।

मीडिया प्रभारी अश्विनी झा ने बताया कि मुखिया जैल सिंह के आने से सुगौली विधानसभा में भाजपा  और मजबूत  होगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अरबिंद पांडे, विशाल कुमार, युवा नेता बिकाश पांडे, रामविलास राय और मनोज उपाध्याय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *