पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित गांधी मैदान गेट नंबर-10 के सामने कुमार कमर्शियल बिल्डिंग में होटल संचालक और बिल्डिंग ऑनर आपस में भीड़ गए हैं। मामला पटना IG और SDO तक पहुंच गया है। दोनों तरफ से गांधी मैदान थाने में मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस फिलहाल दोनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर के छानबीन कर रही है।
इस बाबत में होटल संचालक ने पटना आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसडीओ के पास भी शिकायत की है। संचालक आदित्य कुमार का आरोप है कि पिछले डेड सप्ताह से बिल्डिंग मालिक ने परेशान कर दिया है। एग्रीमेंट के तहत बिजली और पानी देने की बात हुई थी। लेकिन बीच में परेशान करने की नियत से सप्लाई कट कर दिया है। जिससे भारी नुकसान हो रहा है। जिन लोगों से आर्थिक मदद ली थी, वह लोग भी रुपए के लिए दबाव बना रहे हैं। बिजनेस पूरी तरह से ठप होने के चलते कर्ज के तौर पर लिए रुपए नहीं लौटा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरी मजबूरी है कि होटल के इंटीरियर डिजाइन में करोड़ों रुपए खर्च हो गए हैं। जिसके चलते कहीं दूसरी जगह वर्तमान स्थिति में शिफ्ट भी नहीं हो सकते। उनका आरोप है कि मकान मालिक हमेशा डर का माहौल बनाए हैं। ताकि मैं अपनी पूंजी छोड़कर समय से पहले यहां से दूसरी जगह शिफ्ट हो जाऊं। मैंने IG पटना और SDO पटना से बिजली पानी बहाल कराने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
बिल्डिंग पर कब्जा करने का आरोप:
वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट और बिल्डिंग पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। बिल्डिंग ओनर ने इस बाबात में गांधी मैदान थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
खूनी संघर्ष में बदल सकता है मामला:
जिस तरीके से दोनों पक्ष लड़ रहे हैं। समय रहते पुलिसिया कारवाई तेज नहीं हुई तो यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल सकता है। पिछले दिनों दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल थे।