दरभंगा में आयोजित दो दिवसीय पुरुषोत्तम सौभाग्य राजराजेश्वरी साधना शिविर में बड़ी संख्या में जुटेंगे साधक

दरभंगा (Post2Pillar):- प्राचीन मंत्री यंत्र विज्ञान परिवार कैलाश सिद्धाश्रम दरभंगा मे  दो दिवसीय पुरुषोत्तम सौभाग्य राजराजेश्वरी राम जानकी साधना महोत्सव साधना शिविर दो दिवसीय 13,14 दिसंबर को दरभंगा मे आयोजित किया है। शनिवार को शिविर की शुरुआत होगी । पहले दिन से ही बिहार ,नेपाल और अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में साधक जुटेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है, गुरुदेव कैलाश चंद्र श्रीमाली साधकों को गुरु दीक्षा एवं शक्तिपात की दीक्षा प्रदान करेंगे। गुरुदेव साधकों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनके जीवन की समस्या को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। मिथिला के पावन धरती दरभंगा पर प्रत्येक वर्ष शिविर का आयोजन होता है जिसमें काफी संख्या में साधक का महजुटन होता है मिथिलांचल के साधकों का यह शिविर का इंतजार रहता है साधना शिविर को लेकर निखिलों शिष्य में भारी उत्साह है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *