तेजस्वी को लेकर लालू प्रसाद ने कर दिया बड़ा दावा, बोले— 14 नवंबर को बिहार में होगा ये बड़ा बदलाव

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर है। एनडीए और महागठबंधन, दोनों अपनी—अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच लालू प्रसाद का बड़ा बयान आया है। लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि इस बार 14 नवंबर के बाद बड़ा बदलाव होने जा रहा है। लालू यादव ने दानापुर में आरजेडी उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता का प्यार तेजस्वी को मिल रहा है। 14 नवंबर को बिहार की सरकार बदलने जा रही है।

लालू के काफिले का फूलों से हुआ स्वागत

लालू यादव के दानापुर पहुंचने पर कई जगहों पर फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। कई जगह जेसीबी का इस्तेमाल कर लालू की गाड़ी पर फूलों की बरसात की गई। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय कार्यकर्ता ने कहा कि लालू काफी समय बाद सड़क पर दिखे। लोग उनके दिवाने हैं और सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब यह गवाही दे रहा है। लालू यादव के मैदान में उतरने से एक बार फिर महागठबंधन का पलड़ा भारी नजर आने लगा। दानापुर में जुटी भीड़ इसका उदाहरण है।

देवरिया में शराब की दुकानें बंद रहेगी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बिहार की सीमा से लगते तीन किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानें इस हफ्ते दो दिन बंद रहेंगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बिहार के सीवान व गोपालगंज जिलों में आगामी 6 नवम्बर को होने वाले मतदान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने यहां बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी अनुभाग-2 के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *