पीएम मोदी कल दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे, देखें तस्वीरें

 

नई ​दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार को दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन पीएम करेंगे, इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। दिल्ली बीजेपी का कार्यालय बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है औऱ ये बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में बिलकुल करीब हैं।

अब तक दिल्ली बीजेपी का ऑफिस पंत मार्ग पर चल रहा था। दिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर 825 वर्ग मीटर प्लॉट पर बना है और कुल 30,000 वर्ग फीट निर्मित क्षेत्रफल में फैला है। इसमें पांच मंजिला इमारत और वाहन पार्किंग के लिए दो बेसमेंट की भी व्यवस्था है। कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *