पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के लिए पटना में दुआ: समर्थकों ने कहा जल्दी ठीक होकर लौट आएं

Patna:- पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के लिए पटना में दुआ: घर पर 75वें जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन, समर्थकों ने कहा: जल्दी ठीक होकर लौट आएं लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे बीजेपी नेता आरके सिन्हा के 75वें जन्म दिन पर उनके आवास पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें गरीब तबके से आने वाली महिलाओं, बच्चों को वस्त्र वगैरह भी दिए गए। फिलहाल आरके सिन्हा सिंगापुर में हैं। उनके करीबियों में से एक मनीष ने बताया कि पहले से तबीयत में सुधार है। वो यहां नहीं हैं, बगैर उनके जन्मदिन मनाने में थोड़ा असहज लगा। लेकिन उनकी कमी लोगों को महसूस नहीं हो, इसके लिए हमलोगों ने मिलकर सेलिब्रेट किया है। भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें हज़ारों माताएं बच्चे आशीर्वाद देकर जा रही हैं। हमलोगों की भी ईश्वर से कमाना है कि जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौट आएं और जैसे पहले बिहार की सेवा में लगे थे, वैसे फिर वो करें।

लौट रही है यादाश्त:

मनीष ने बताया कि पहले से स्वास्थ्य में सुधार है। यादाश्त वगैरह लौट आई है। धीरे धीरे बॉस स्वस्थ हो रहे हैं। इसमें इलाज के साथ साथ लोगों का भरपूर प्यारा भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *