मर्सिडीज-बेंज ने पहली बार भारत से प्रेरित Mercedes-AMG G 63 ‘कलेक्टर्स एडिशन’ लॉनच किया है। AMG G 63 के शौकीन लोगों के लिए कस्टम लग्जरी ऑफ-रोडर है। इस गाड़ी की सिर्फ 30 यूनिट ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह गाड़ी न केवल भारत में AMG G 63 की सफलता और इसकी सांस्कृतिक छवि को दर्शाता है, बल्कि मर्सिडीज-बेंज इंडिया और MBRDI की टीमों द्वारा किए गए नवाचार और स्थानीय मूल्यवर्धन को भी रेखांकित करता है। यह विशेष संस्करण सहयोग और सह-निर्माण की भावना को भी दर्शाता है, जो हमारे भारतीय टैलेंट द्वारा संभव हुआ है।
संतोष अय्यर, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने कहा कि मर्सिडीज-बेंज रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंडिया में हमें गर्व है कि हमने भारत-प्रेरित AMG G 63 कलेक्टर्स एडिशन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस विशेष संस्करण के माध्यम से हमारा उद्देश्य केवल उच्च प्रदर्शन तक सीमित नहीं था, बल्कि एक ऐसे वाहन को तैयार करना था जो भारत की विशिष्ट पहचान, संस्कृति और भावनाओं से गहराई से जुड़ सके। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ हमारा यह सहयोग इस बात का सशक्त प्रमाण है कि हम बाज़ार की आवश्यकताओं के अनुरूप, ग्राहक-केंद्रित और क्षेत्रीय स्तर पर प्रासंगिक कॉन्फ़िगरेशन तैयार करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हम भविष्य में भी डिज़ाइन और टेक्नालजी दोनों के माध्यम से भारत जैसे महत्वपूर्ण बाज़ारों के लिए प्रासंगिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे ग्राहकों की आकांक्षाओं और पहचान के अनुरूप है।
