मुंबई: जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने आज अपनी लोकप्रिय सेडान ऑडी A4 के नए सिग्नेचर एडिशन को लॉन्च किया। इस एडिशन में कुछ एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसकी प्रीमियम स्टाइल और शानदार लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं।
नई A4 सिग्नेचर एडिशन में ऑडी रिंग्स एंट्री एलईडी लैंप, एक्सक्लूसिव ऑडी रिंग्स डेकल्स और डायनैमिक व्हील हब कैप्स जैसी खूबियां शामिल हैं। यह वैरिएंट उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो अपनी सेडान को स्टाइल और अलग पहचान के साथ खरीदना चाहते हैं। ऑडी A4 सिग्नेचर एडिशन की शुरुआती कीमत ₹57,11,000 (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
यह सिग्नेचर एडिशन सीमित यूनिट्स में उपलब्ध रहेगा और इसे पांच शानदार एक्सटीरियर रंगों में पेश किया गया है — ग्लेशियर व्हाइट मेटैलिक, मिथोस ब्लैक मेटैलिक, नवारा ब्लू मेटैलिक, प्रोग्रेसिव रेड मेटैलिक और मैनहैटन ग्रे मेटैलिक। हर रंग इसके प्रीमियम लुक को और भी खास बनाता है।
ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्लों ने लॉन्च के मौके पर कहा, “ऑडी A4 हमारे सबसे लोकप्रिय सेडान मॉडलों में से एक है, जो शानदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन का बेहतरीन संयोजन पेश करती है। सिग्नेचर एडिशन के जरिये हम ग्राहकों को एक और एक्सक्लूसिव विकल्प दे रहे हैं, जिसमें आकर्षक स्टाइलिंग एलिमेंट्स इसके प्रीमियम लुक को और निखारते हैं। यह उन ग्राहकों के लिए है जो अपने वाहन के जरिये एक विशिष्ट स्टेटमेंट देना चाहते हैं।”
सिग्नेचर एडिशन की खास खूबियां:
ऑडी A4 सिग्नेचर एडिशन पैकेज को खास तौर पर इसके प्रीमियम लुक को और शानदार बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें शामिल हैं:
- 360-डिग्रीकैमरा के साथ पार्क असिस्ट
- वूडओक, नैचुरल ग्रे में नए डेकोरेटिव इनलेज़
- ऑडीरिंग्स एंट्री एलईडी लैंप, जो कार में प्रवेश के समय जमीन पर खूबसूरत वेलकम लाइट दिखाते हैं
- ऑडीरिंग्स डेकल्स, जो ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत बनाते हैं
- डायनैमिकव्हील हब कैप्स, जो चलते समय भी ऑडी लोगो की पोजिशन को सीधा रखते हैं
- प्रीमियमफ्रैगरेंस डिस्पेंसर, केबिन में ताजगी के लिए
- एयरोडायनैमिकस्पॉयलर लिप, कार के प्रोफाइल को और डायनैमिक बनाता है
- कस्टमाइजकलर ऑप्शंस वाले की कवर, जो प्रीमियम फील देते हैं
- स्टेनलेसस्टील पेडल कवर, जो इंटीरियर को और स्पोर्टी बनाते हैं
- स्पेशलअलॉय व्हील पेंट डिजाइन, जो कार को और स्टाइलिश बनाते हैं
ऑडी A4 की अन्य खूबियां:
- 0L TFSI इंजन, जो 204 हॉर्सपावर (150kW) और 320 Nm टॉर्क देता है
- कार केवल1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटाकी रफ्तार पकड़ती है; टॉप स्पीड 241 किमी/घंटा
- 12V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम, जो ईंधन की खपत को कम करते हुए शानदार कम्फर्ट देता है
- ब्रेक रिकूपरेशनसे बेहतर ईंधन दक्षता
- B&O प्रीमियम साउंड सिस्टम— 19 स्पीकर्स, सेंटर स्पीकर और सबवूफर के साथ; 16-चैनल एम्पलीफायर; 755 वॉट का 3D साउंड
- 3-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्पोर्ट्स स्टाइल लेदर-रैप्ड मल्टी-फंक्शन प्लस स्टीयरिंग व्हील
- साफ और आकर्षकहॉरिजॉन्टल लाइन वाला इंटीरियर डिजाइन
- MMI टच डिस्प्ले, 25.65 सेमी हाई-रेजोल्यूशन TFT स्क्रीन के साथ, जोअकॉस्टिक फीडबैक देता है
- ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस
- नैचुरल लैंग्वेज वॉयस कंट्रोल, जो रोजमर्रा की भाषा को समझता है
- MMI नेविगेशन प्लस— जिसमें ऑल-डिजिटल ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस है; मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रित
- एंबिएंट लाइटिंग पैकेज प्लस— 30 रंगों के विकल्पों के साथ केबिन को सजाता है
- कम्फर्ट की— बिना चाबी के एंट्री और जेस्चर से बूट खोलने की सुविधा
- ऑडी फोन बॉक्स— स्मार्टफोन के लिए वायरलेस चार्जिंग
- लकड़ी के ओक डेकोरेटिव इनलेऔर लेदर-लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ प्रीमियम केबिन
- पार्क असिस्ट के साथ 360 डिग्री कैमरा— पार्किंग को बेहद आसान बनाता है
- ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ पावर फ्रंट सीट
- तीन-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल— सभी यात्रियों के लिए बेहतरीन आराम
ऑडी A4 सिग्नेचर एडिशन को विशेष रूप से टेक्नोलॉजी वेरिएंट के साथ पेश किया गया है।
इसमें शामिल एक्सक्लूसिव फीचर्स केवल सिग्नेचर एडिशन के लिए हैं और ये सभी ऑडी जेन्युइन एसेसरीज़ का हिस्सा हैं।
