Job Promotion Astrology: बहुत सारे लोगों की शिकायत होती है कि नौकरी में मेहनत करते जा रहे हैं लेकिन बॉस प्रमोशन नहीं दे रहा है। न सैलरी बढ़ रही है, न ही पोस्ट बढ़ रहा है। अगर आप भी इस समस्या से ग्रसित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इसका सटिक उपाय बता रहे हैं। आप ऐसा करेंगे तो आसानी से तरक्की भी मिलेगी और पैसा भी बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि आपको क्या करना चाहिए?
क्यों आती है प्रमोशन में परेशानी
ज्योतिष के अनुसार कुंडली के दशम भाव का संबंध कर्म और नवम भाव संबंध भाग्य से होता है। आपकी नौकरी कैसी रहती है, व्यापार कैसा चलेगा, नौकरी में सफलता मिलेगी या नहीं यह सभी इन्हीं भावों से पता चलता है। कुंडली के दशम भाव में जो ग्रह विराजमान होते हैं, उसी के आधार पर करियर में तरक्की या परेशानी मिलती है। साथ ही इस भाव का स्वामी यदि कमजोर हो तो प्रमोशन में परेशानी आती है। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार नौकरी में प्रमोशन के लिए ग्रहों से संबंधित उपाय करने चाहिए।
क्या उपाय करें?
सबसे पहले आप अपनी जन्म तिथि, स्थान और समय के अनुसार अपनी कुंडली देखें। यह काम तमाम के फ्री के सॉफ्टवेयर के जरिये कर सकते हैं। इसमें आप अपनी जानकारी भरकर लग्न कुंडली देखें। इसके बाद आप देखें कि आपकी कुंडली के नौंवे और दसवें भाव में कौन सा ग्रह और राशि है। अगर आप खुद से यह नहीं कर पाते हैं तो किसी ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं। इसके बाद उस ग्रह को मजबूत करने के लिए पूजा या मंत्र जाप करें। ऐसा करेंगे तो यकीन मानिये की आपकी रुकी हुई तरक्की फिर से शुरू हो जाएगी।
