Patna :- लंबे समय से सन फार्मा के स्टॉकिस्ट रहे अवधेश कुमार ने सन फार्मा पर बदनाम करने, झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से मैं स्टॉकिस्ट रहा। सबकुछ सही चलता रहा। लेकिन बीच में अचानक मुझे बिना बताए स्टॉकिस्ट से हटा दिया गया। मई 2024 से दवा की सप्लाई बंद कर दी गई। जिससे मैं वित्तीय संकट में आ गया हूं। इसे लेकर पटना सिविल कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया है। लेकिन वो लोग जवाब देने से बच रहे हैं।
अगली तारीख 12 जून को पड़ी:
अवधेश के अधिवक्ता रामशंकर दास ने बताया कि सब जज 4 के कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उनके पक्ष से भी वकील उपस्थित हुए। अगली तारीख 12 जून को मिली है। मेरे क्लाइंट को पूरी तरह से बदनाम करने की कोशिश सन फार्मा की ओर से की गई है। ये कहा गया कि मेरे क्लाइंट क्रिमिनल एक्टीविटी में शामिल हैं। जब इसका प्रमाण मांगा गया तो उनलोगों ने कोई जवाब नहीं दिया। अचानक सप्लाई ठप करने से काफी लॉस हुआ है। इसे लेकर मनी सूट का केस फाइल किया गया है। जिस तरीके से कंपनी ने कदम उठाया है, यह ट्रेड और बिजनेस का हनन है। मौलिक अधिकार का हनन है।