Bihar Weather Update: मधुबनी, सुपौल और अररिया के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, इन जिलों में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

Bihar weather Updates

Bihar weather Update: बिहार की राजधानी पटना समेत दक्षिण-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। वहीं, मधुबनी, सुपौल और अररिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विभाग – IMD द्वारा जिल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां खराब मौसम, बिजली गिरने, भारी बारिश, आंधी, तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इन जिलों में जनता को अलर्ट रहने को कहा गया है।

गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष पररिततन नहीं होने का अनुमान है। हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान मे 2–3°C की गिरावट की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यनतम तापमान में कोई विशेष पररिततन नहीं होने का अनुमान है।

उत्तर मध्य बिहार

राज्य के उत्तर-मध्य बिहार और दक्षिण-मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन/ ब्रजपात और तेज हवा 30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में आज 36 से 38 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा,वैशली, शिवहर, समस्तीपुर में तापमान 34 से 36 डिग्री रहने का अनुमान है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में तापमान 38 से 40°C रहने का अनुमान है।

किशनगंज में हुई 36.2 मिमी बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज व अररिया में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में 36.2 मिमी, दिघलबैंक में 12 मिमी, ठाकुरगंज में आठ मिमी एवं अररिया के सिकटी में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *