बॉलीवुड स्टार्स का ज्योतिष पर है अटूट विश्वास, लिस्ट में अमिताभ से लेकर इन सितारों का नाम शामिल

Bollywood Stars and Astrology

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में, जहां ग्लैमर और चमक-दमक का बोलबाला है, ज्योतिषीय का अपना रोल है। बॉलीवुड में ज्योतिष पर विश्वास करने वाले सितारों की लंबी फेहरिस्त है। बॉलीवुड स्टार्स फ़िल्मी करियर से लेकर अपनी निजी लाइफ के फैसले में ज्योतिष की सलाह लेते हैं। आइए जानते हैं कि किन सितारों का ज्योतिष पर अटूट भरोसा है।

शाहरुख खान भी करते हैं भरोसा

हीरो से लेकर हीरोइन तक फिल्म प्रोजेक्ट चुनने या यहां तक ​​कि शादी करने से पहले ज्योतिषियों से सलाह लेते हैं। उदाहरण के लिए, मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को ही लें। उन्हें अक्सर “बॉलीवुड का बादशाह” कहा जाता है, वे न केवल स्क्रीन के मास्टर हैं, बल्कि ज्योतिष की सलाह भी लेते हैं। सुपरस्टार बनने की उनकी यात्रा सिर्फ़ प्रतिभा के दम पर नहीं बल्कि ज्यातिषियों की सलाह पर टिकी है। उन्होंने अपने करियर के महत्वपूर्ण क्षणों के दौरान ज्योतिषियों से सलाह ली। सितारों की शक्ति में उनका विश्वास प्रशंसकों और आलोचकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है।

अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान ने लिया सलाह

अमिताभ बच्चन जब अपने कैरियर के कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने ज्योतिषियों की सलाह ली थी। उन्होंने नीलम (Blue Sapphire) रत्न धारण किया था, जिसे आप अक्सर उनके हाथ में देख सकते हैं। माना जाता है कि इस रत्न ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया।

वहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान खुले तौर पर ज्योतिष की चर्चा नहीं करते, लेकिन उनकी हर कार का नंबर 555 होता है, जो एक शुभ अंक माना जाता है। यह अंकशास्त्र से जुड़ा हुआ है।

सलमान ख़ान हमेशा फिरोजा पहने देखे जाते हैं। उनका प्रसिद्ध फिरोज़ा (Turquoise) ब्रेसलेट उनके लिए सौभाग्यशाली माना जाता है। सलमान के अनुसार, यह ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम ख़ान ने दिया था। वे विशेष कार नंबर (2727) का उपयोग करते हैं जो अंकशास्त्र पर आधारित है।

अक्षय कुमार भी पीछे नहीं

अक्षय कुमार शुभ तिथियों और शुभ समय (मुहूर्त) में विश्वास रखते हैं। वे कई बार ज्योंतिष की सलाह पर काम शुरू करते हैं या फिल्में रिलीज़ करते हैं। करण जौहर ने अपनी कई फिल्मों के नाम अंकशास्त्र के अनुसार तय किए हैं, जैसे: कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना आदि। उन्हें ‘K’ अक्षर से नाम रखने में विशेष विश्वास है।

एकता कपूर की हर धारावाहिक का नाम ‘K’ से शुरू होता है, जैसे “कसौटी ज़िंदगी की”, “कहीं किसी रोज़”, “कहानी घर घर की” आदि। वह अनेक रत्न (gemstones) भी पहनती हैं और अपनी हर योजना ज्योतिष सलाह से बनाती हैं।

अजय देवगन ने उन्होंने अपना सरनेम Devgan से बदलकर Devgn कर लिया था अंकशास्त्र के कारण। रानी मुखर्जी ने अपने नाम की स्पेलिंग “Mukherjee” से बदलकर “Mukerji” कर ली थी — यह भी अंकशास्त्र के तहत किया गया।

कैटरीना कैफ ने भी करियर की शुरुआत में कुंडली और रत्न से जुड़ी ज्योतिषीय सलाह ली थी। संजय दत्त धार्मिक और आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। वह रुद्राक्ष की माला और turquoise जैसा ब्रेसलेट पहनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *