राहु दोष से हैं परेशान तो करें यह उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Rahu Plannet

आदमी की जिंदगी में ग्रहों का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। हालांकि, कुछ लोग इसे शुरुआत में नहीं मानते हैं। लेकिन जब परेशानी बढ़ जाती है तो समझ में आता है और सही ज्योतिष के पास पहुंचते हैं। आज हम आपको राहु दोष के प्रभाव और उसके सामाधान बता रहे हैं। ये उपाय पटना के शीर्ष ज्योतिषाचार्य राजन उपाध्याय से बातचीत के आधार पर आधारित है। आइए जानते हैं कि अगर आपकी कुंडली राहु दोष से ग्रसित हैं तो क्या करें और कैसे अपनी किस्मत बदलें।

राहु खराब होने पर क्या होता है?

जिनकी कुंडली में राहु खराब हो जाता है, उसके जीवन में उथल-पुथल मचा जाता है। राहु का मुख्य काम है गलत संगत अनर्गल काम करवाना मानसिक परेशानी और बने हुए काम को खराब कर देना है। इसलिए अगर आपको लगता है कि मेरा राहु खराब है तो अच्छे ज्योतिषी से अपना कुंडली जरूर दिखाएं।

राहु दोष के लक्षण

नाखून और बाल कमजोर हो जाता है। परिवार में मनमुटाव और रिश्तों में दरार आ जाती है। व्यक्ति का दिमाग असंतुलित होना और भ्रमित रहने लगता है। पेट संबंधी समस्याएं उतपन्न हो जाती है। मानसिक तनाव और आलस्य रहता है। डरावने सपने आने लगते हैं।

राहु दोष दूर करने के उपाय

  • सोमवार और शनिवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और काले तिल अर्पित करें।
  • रोज सुबह स्नान के बाद “ॐ रां राहवे नम:” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • बुधवार से शुरू करके सात दिनों तक काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
  • शिव सहस्रनाम और हनुमान चालीसा का पाठ करें। सफेद रंग के वस्त्र पहने।
  • अन्न और वस्त्र का दान करें।
  • हाथ में चांदी का कंगन पहने।
  • चिड़िया को दाना डालें।
  • अच्छे क्वालिटी का इत्र लगावें।
  • गोमेद रत्न पहनें।

राहु दोष समाप्त करने के लिए क्या करें?

दाहिने हाथ में चांदी का कंगन पहने चिड़िया को दाना डालें और अच्छे क्वालिटी का इत्र लगावें। गोमेद रत्न भी पहन सकते हैं। राहु को सबसे ज्यादा गंदगी पसंद है और वह गंदगी के स्थान पर ही रखता है अगर आप अच्छे साफ-सुथरा कपड़े नहीं पहनते हैं तो भी रहो खराब हो सकता है इसलिए हमेशा साफ-सुथरा कपड़े पहने। हालांकि राहुल किसी की कुंडली में अगर अच्छे जगह बैठा हो तो वह धन भी बहुत देता है राजनीति में भी काफी आगे तक ले जाता है लेकिन कुंडली में किस भाव में राहु बैठा है सबसे पहले यह देखना होता है। राहु से नजर दोष प्रेत बाधा भी लगता है इसलिए राहु को शांत करना बहुत जरूरी होता है।

शादीशुदा जिंदगी पर डालता है असर

व्यक्ति के जीवन में राहु शादीशुदा जिंदगी को खराब कर देता है अगर किसी के कुंडली के सप्तम भाव में राहु हो तो उसकी शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर देता है। राहु अनैतिक संबंध भी बनने पर मजबूर करता है। राहु से ही कालसर्प दोष का लगता है। इसलिए व्यक्ति को समय रहते हैं अपने कुंडली को दिखाकर राहु दोस्त को समाप्त कर लेना चाहिए ताकि जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। राहु के महादशा में या राहु के अंदर तो सामने व्यक्ति के जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है आर्थिक तंगी समाज में बहिष्कार परिवार में तिरस्कार अपना भी मुंह मोड़ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *