बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर आज पूर्णया से निर्दलीय सांसद पप्पू ने बिहार बंद का ऐलान किया है। बिहार बंद का पूरे राज्य में तो असर नहीं देखने को मिल रहा है लेकिन पटना और कुछ आसपास के एरिया में अराजक तत्वों का जरूर तांडव दिखाई दे रहा है। बंद के नाम पर पटना की सड़कों पर बवाल खड़ा हो गया है। शहर के अशोक राजपथ पर पप्पू यादव के समर्थकों ने जाम लगा दिया है। साइंस कॉलेज के पास तो आगजनी कर रास्तों को बाधित कर डाला है। हाल इतना बुरा है कि नारेबाजी कर काम पर लोगों को रोककर वापस भेजा जा रहा है।
बिहार के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प
बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। नए वित्तीय वर्ष से प्रत्येक सरकारी स्कूल को 50,000 रुपये की राशि आवंटित की जाएगी, जिसे स्कूल के रखरखाव और सुधार के लिए खर्च किया जाएगा। यह राशि सीधे स्कूलों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।स्कूल प्रबंधन को इस राशि का उपयोग करते समय कुछ नियमों का पालन करना होगा।सभी खर्चों का विस्तृत लेखा रखना होगा और संबंधित दस्तावेजों को सुरक्षित रखना होगा।
मेहता के ठिकानों पर छापे के बाद ED ने 4 लोगों को धरा
बिहार के वैशाली शहरी विकास कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में 85 करोड़ रुपये के बड़े लोन फ्रॉड का मामला सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस घोटाले की जांच करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरजेडी नेता आलोक कुमार मेहता का नाम भी सामने आ रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। ईडी की हालिया छापेमारी ने इस घोटाले के बड़े नेटवर्क और फर्जीवाड़े की गहरी जड़ें उजागर की हैं।
