सर्वा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल, स्वेटर और खाने-पीने के सामान

सर्वा फाउंडेशन

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड ने दस्तख दे दी है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। ठंड में गरीबों को परेशानी न हो, इसके लिए सर्वा फाउंडेशन ने आज दिल्ली में कई जगहों पर जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल, स्वेटर और खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर सर्वा फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी, आचार्य अनीता ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में सर्वा फाउंडेशन गरीबों की मदद के लिए यथासंभव कोशिश कर रहा है। हमारा प्रयास है कि इस ठंड में हम अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचा सके। हम लगातार कंबल, स्वेटर और खाने-पीने के सामान का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम सर्वा फाउंडेशन की ओर से हर साल जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड में कंबल, स्वेटर, गर्म कपड़े और खाद्य सम्रागी का वितरण करते हैं।

हम समाज के पैसे वाले लोगों से अपील करते हैं कि इस कठीनवक्त में वह गरीब लोगों को मदद के लिए आगे आएं और उदारतापूर्वक दान करें। इस अच्छे काम में समाज के अमीर लोग हमारी मदद करें और लोगों के प्रति प्रेम और सदभावना का इजहार करें। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि गरीबों की जितनी भी मदद करो वह हमेशा काम ही रहती है। इसलिए समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करते रहना चाहिए यह एक बड़ा पुण्य का काम है।

कंबल वितरण के बाद गरीबों ने सर्वा फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। इस ठंड में हमारे लिए सर्वा फाउंडेशन भगवान की ओर से भेजा गया दूत है। कंबल और स्वेटर मिलने पर गरीबों के चेहरे पर खुशी देखते बन रही थी। आपको बता दें कि 2015 में सर्वा फाउंडेशन की नींव रखने से पहले आचार्य अनीता ने लंबे समय तक व्यक्तिगत रूप से समाज की भलाई के लिए काम किया। सर्वा फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी और गैर-सरकारी संगठन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *