सरस्वती शिशु विद्यालय के वार्षिक खेल २०२४ का आयोजन एवं पुरुस्कार वितरण

Post2Pillar : पटना,  २१ दिसम्बर  2024: आज भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय डाक सांस्कृतिक केंद्र, आर. ब्लॉक, पटना में सरस्वती शिशु विद्यालय के वार्षिक खेल २०२४ का आयोजन किया गया | पुरुस्कार वितरण एवं समापन मुख्य अतिथि  अनिल कुमार, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार सर्किल की उपस्थिति में किया गया |अनिल कुमार, मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार सर्किल ने बताया कि कुल २०० से अधिक स्कूली छात्रो एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लिया है | जिसमें टॉफी रेश, बाल रेश, बोरा दौर, मेढक दौर, चम्मच गोली रेश, इत्यादि प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया है | सभी प्रतिभागियों ने अपनी कौशल एवं हुनर को प्रदर्शित किया और निम्न तालिका अनुसार प्रतिभागियों ने भिन्न भिन्न खेलो मे स्थान प्राप्त किया

 

वर्ग खेल का नाम प्रथम दूसरा तीसरा
नर्सरी (बालक) बाल रेस रिशु कुमार हिमांशु कुमार सुधांशु कुमार
नर्सरी (बालीका) बाल रेस इनायत शिवानी जोया
LKG (बालक)  I Card रेस पियुस हर्ष मो अमानत
LKG (बालिका)  I Card रेस आराध्य अन्न्या कुमारी शयना प्रवीन
UKG (बालक) १०० मी रेस कार्तिक जिसन गोलु कुमार
UKG (बालिका) १०० मी रेस रिंकी पीहू सोम्या
प्रथम वर्ग (बालक) चम्मच रेस विवेक आर्यन
प्रथमवर्ग (बालीक) चम्मच रेस सिम्पी मुस्कान वैष्णवी
दूसरा वर्ग (बालक) मेढक रेस रोहित आर्यन आयुष, समर
दूसरावर्ग (बालीक) सुई धागा रेस अंशिका २ अंशिका ३ खुशी कुमारी
तृतीया वर्ग (बालक) बोरा रेस यश राज ऋतिकसाह निरंजन
तृतीया वर्ग (बालीक) गेटिंग रेडी फोरस्कूल रेस सुप्रिया नेहा कुमारी प्रिया परमार
चतुर्थ वर्ग लांगरी रेस अंजलि रिया नव्या
पंचम वर्ग ग्लास पिरामिड रेस कुरबान आयुष समर
पंचम वर्ग (बालिका) बाल पिक अप रेस सलोनी मुस्कान गोया
टीचर वर्ग चम्मच रेस रेखा पूजा लक्ष्मी

 

अनिल कुमार ने आगे कहा कि सरस्वती शिशु विद्यालय समाज के पिछड़ा वर्ग के बच्चों को अल्प शुल्क में  शिक्षा प्रदान करती है | इस प्रकार के प्रतिस्पर्धा का आयोजन प्रत्येक साल किया जाता है जिससे बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास मे सहायक है और साथ ही साथ सरस्वती शिशु विद्यालय ने ये बीड़ा उठाया है कि पटना के बच्चो को शिक्षण  के साथ साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे लेकर जाना है और वो बच्चें आगे चलकर पटना एवं बिहार का नाम रौशन करेंगे |अनिल कुमार ने कहा कि पढाई के साथ साथ खेल के माध्यम से मनुष्य स्वस्थ और निरोगी रहता है| डेविड किशोर केरकेट्टा, सहायक लेखाधिकारी (कल्याण);  श्री कन्हेया प्रसाद सिंह सहायक डाक अधीक्षक, दक्षिण पश्चिम अनुमंडल,   राहुल कुमार सिंह, कार्यकारी सहायक,  अमित कुमार सहायक डाक अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ),  मुकेश कुमार डाक अधिदर्शक, श्रीमती नंदिता चकार्वर्ती (प्रधानाध्यापिका), श्रीमती निवेदिता वर्मा ( सहायक प्रधानाध्यापिका), सुश्री दीपीका बेक, आरजू, सहिना प्रवीण, पल्लवी, बेबी निवेदिता, श्रीमती रूबी, स्वेतारजनी, राजकुमार भारती, निभा सिन्हा एवं छात्रों के अभिभाक इस कार्यकर्म में सम्मिलित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *