Darbhanga (Post2pillar) गुरुदेव कैलाश चंद्र श्रीमाली के सनिध्य में दो दिवसीय पुरुषोत्तम गौरी लक्ष्मी साधना महोत्सव टाउन हॉल दरभंगा में सम्पन्न हुआ। शनिवान से चल रहे दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार रात्रि में गुरु आरती के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान गुरु भक्ति भी धार बहती रही। महोत्सव का आयोजन कैलाश सिद्धाश्रम समिति दरभंगा के सौजन्य से आयोजित किया गया। पहले दिन साधकों के द्वारा गुरुदेव का जोरदार स्वागत किया गया और अवधि से भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जो दूसरे दिन रात तक चलता रहा। वहीं, इस साधना शिविर में बिहार और नेपाल के साधक काफी संख्या में मौजूद थे
इस साधना शिविर में पहले दिन गुरुदेव कैलाश चंद्र श्रीमाली ने साधकों को गुरु दीक्षा और शक्तिपात की दीक्षा प्रदान की शिविर के दूसरे दिन सायं कालीन में गुरुदेव ने सभी भक्तों को प्रवचन से मन मुग्ध कर दिया उसके बाद गुरुदेव ने साधकों को तंत्र बाधा निवारण शक्तिपात की दीक्षा प्रदान की शक्तिपात दीक्षा के बाद संगीतमय गुरु आरती और समर्पण के साथ साधना शिविर समापन हुआ समापन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।मुख्य रुप से इस साधना शिविर को सफल बनाने में श्याम पासवान ,रामनाथ महासेठ ,संजय, राघवेंद्र एवं और दरभंगा के सभी साधक का मुख्य भूमिका रहा