दरभंगा में राम जानकी विवाह पंचमी साधना शिविर की तैयारी पूर्ण 

गुरुदेव कैलाश चंद्र श्रीमाली साधकों को देंगे शक्तिपात दीक्षा 

दरभंगा (पोस्ट2पिलर): राम जानकी साधना शिविर का आयोेजन 7-8 दिसंबर को आयोजन किया जा रहा है।इस साधना शिविर में गुरुदेव कैलाशचंद्र श्रीमाली द्वारा प्रवचन गुंरु दीक्षा और शक्ति पात की दीक्षा और साधना संपन्न होगा । ज्ञात हो कि दरभंगा के शिष्यों की समर्पण भाव को देखते हुए गुरुदेव हर वर्ष दो दिन की शिविर का आयोजन कराते है । जिसकों यहां साधको ने अपने अध्यात्मिक जीवन में महसूस किया है।इस संबंध में स्थानीय आयोजको ने बताया कि गुरु दीक्षा जीवन की परम उपलब्धि होती है। शिष्यों की सेवा से प्रसन्न होकर गुरु स्वयं महाकाल की शक्ति का बीजारोपण शक्तिपात के माध्यम से शिष्यों के अंदर करते हैं।गुरु की शक्ति शिष्यों का मार्गदर्शन करती रहती है। ग्रंथो में बताया गया है कि गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलना जीवन की सर्वेश्रेष्ठ साधना है शत्रु बाधा ऋण अभाव आदि को दूर करती हैं मातृस्वरुपा माता जानकी जी की अन्यन्य कृपा प्राप्त होने पर जन्म जन्मातंर के पापपुंज समाप्त हो जाते है। जानकी जी के कई रुप है जो अलग रुपों में अलग साधकों को फल प्रदान करती है।

साधना शिविर का आयोजन राजेंद्र भवन दरभंगा में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *