पितृ अमावस्या के दिन तर्पण करने से मिलता है पितृदोष मुक्ति : ज्योतिषाचार्य राजन उपाध्याय

Patna: ज्योतिषाचार्य राजन कुमार उपाध्याय के अनुसार  पितृ अमावस्या के दिन  ज्ञात-अज्ञात पितरों के श्राद्ध तर्पण करने का दिन है। जो भी श्राद्ध पक्ष के 15 दिनों में अपने पितरों का तर्पण नहीं कर पाया हो या जिन्हें उनके पितरों की पुण्यतिथि ज्ञात न हो तो वह इस सर्वपितृ अमावस्या के पुण्यकारी अवसर पर अपने पितरों का तर्पण कर सकते हैं। सर्व पितृ अमावस्या के  अवसर पर तर्पण व ब्राह्मण को भोजन और दान पुण्य सेवा में सहयोग करके अपने पितरों को इस संसार रूपी भवसागर से मुक्ति दिलाएं। इससे पितृ दोष समाप्त हो जाती है पितृ दोष के कारण हमारे जीवन में बहुत सारी परेशानियां होती है सर्व पितृ अमावस्या का जो दिन है वह साधारण दिन नहीं है इस दिन किए जाने वाले दान पुण्य बहुत प्रभावकारी होता है तर्पण में तिल का उपयोग जरूर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *