भारत की अग्रणी भुगतान एवं वित्तीय सेवा वितरण कंपनी पेटीएम ने गुरुवार को पेटीएम ट्रैवेल कार्निवल शुरू करने की घोषणा की है। त्यौहारों को देखते हुए, इस कार्निवल में ट्रैवेल बुकिंग्स पर खास छूट मिलेगी। यूजर्स 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक फ्लाइट्स पर 5000 रूपये तक की बचत कर सकते हैं और बस बुकिंग्स पर 500 रूपये तक का फ्लैट 25% डिस्काउंट भी ले सकते हैं।
यूजर्स की अतिरिक्त बचत के लिये कंपनी ने अग्रणी बैंकों जैसे कि आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी की है।
यात्री आईसीआईसीआई बैंक के लिये “ICICICC”, आरबीएल बैंक के लिये “FLYRBL”, बैंक ऑफ बड़ौदा के लिये “BOBSALE” और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिये “AUSALE” जैसे प्रोमो कोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उन्हें घरेलू उड़ानों पर 15% तक और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 10% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा, पेटीएम की टिकट अश्योर सर्विस से ट्रेन के कन्फर्म टिकट पाना आसान हो जाता है और यूपीआई के माध्यम से बुकिंग पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यूजर्स ट्रेन टिकट के लिये फ्री कैंसेलेशन का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी शुरूआत महज 49 रूपये में होती है।
पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “त्योहारों का सीजन आते ही देशभर के लोग अपने घर लौटने या छुट्टियों पर जाने की योजना बनाते हैं। ऐसे में हम खास ऑफर्स पेश करने को लेकर उत्साहित हैं, जो उनकी यात्रा को सस्ती और आरामदायक बनाएंगे। अग्रणी बैंकों के साथ हमारी साझेदारी का उद्देश्य यात्रियों को फ्लाइट्स, ट्रेनों और बसों की टिकटों पर बचत का लाभ देना है। हमारा लक्ष्य है कि पेटीएम के लाखों यूजर्स बिना किसी परेशानी और तनाव के अपनी यात्रा का आनंद लें।”