पटना(Post2Pillar): लाडो बानी फैन्स क्लब ट्रस्ट की अध्यक्ष व प्रशिद्ध बाल कलाकार लाडो की मम्मी रागिनी पटेल ने इस वर्ष अपना जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाने का फैसला किया। उन्होंने इस खास मौके पर सहारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर पटना की मेयर सीता साहू व बाल कलाकार लाडो बानी भी मौजूद रही |
माता-पिता की सेवा और मानवता की सीख:
रागिनी पटेल और लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट परिवार ने एक शानदार पहल करते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ अपना समय बिताया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति समाज की जिम्मेदारी को जागरूक करना और उनका सम्मान करना था।
खास भोज और मनोरंजन:
बुजुर्गों की पसंद का विशेष भोजन तैयार किया गया, जिसमें खीर, पूरी, सब्जी, दही, रायता, पापड़, ,केक, बिस्कुट, और चॉकलेट शामिल थे। जन्मदिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें सभी बुजुर्गों ने भाग लिया। इसके बाद मनोरंजन का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी को हंसने और खुशी के पलों में शामिल होने का मौका दिया। और जैसे ही विदाई का समय आया तो सभी बुजुर्गों की आंखों में आशु झलक रहे थी जुदाई का गम था कुछ पलों में इतने दिलों में जगह बना लिया सभी के दिल से दुआएं निकल रही थी ! सारे बुजुर्ग का कहना था! इतने कम समय में हमारे दिल में अब तक किसी ने जगह नहीं बनाया ! ऐसे कहा जाता है ना काम ऐसा करें कि लोग आपका आने का इंतजार करें ना की जाने का तो यही रागिनी पटेल ने साबित किया की दिल से किसी को अपना मानो तो ही दिल से दुआ निकलती है !
मानवता की मिसाल:
लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट की इस पहल ने यह संदेश दिया कि बुजुर्गों का सम्मान और सेवा समाज का कर्तव्य है। “माता-पिता की सेवा और मानवता की सोच सर्वधर्म सर्वशक्ति है” की भावना को साकार करते हुए, इस आयोजन ने यह साबित किया कि बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनका ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।सभी उपस्थित लोगों ने इस संकल्प के साथ आयोजन को समाप्त किया कि वे अपने परिवार और समाज के बुजुर्गों की देखभाल के प्रति जागरूक और समर्पित रहेंगे।