एआई और डिजिटल मार्केटिंग अब किसी भी बिजनेस का नया लाइफलाइन: अभिषेक कुमार सिंह

Abhishek Kumar SIngh

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल मार्केटिंग ने आज दुनिया में बिल्कुल अलग तरीके की क्रांति ला दी है। आज के समय में बिजनेस या नौकरी में सफल होना है तो एआई और डिजिटल मार्केटिंग के बिना संभव ही नहीं है। इन दोनों की मदद से न सिर्फ काम आसान हुआ है बल्कि युवाओं के लिए बड़े अवसर भी खुले हैं। AI ने सपने देखने वालों के लिए जमीन कम पर रही थी तो पूरा आसमान दे दिया है। जिसमें जितना दम है उड़े, उसे कोई रोक नहीं सकता। AI और डिजिटल मार्केटिंग किस तरह हमारी जरूरत में शामिल हो गया है, बता रहे हैं दिग्गज टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ब्लिस मारकॉम के डायरेक्टर अभिषेक कुमार सिंह।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदल देगी दुनिया

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वह टेक्नोलॉजी है जो मशीनों को मानव जैसी तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता में सक्षम बनाती है। इसलिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। मेरा मनना है कि एआई पूरी दुनिया को बदल देगी। इसके फायदे आपार है। तभी तो भारत में AI पेशेवरों की मांग बढ़ रही है। अगर युवा नई नौकरी ढूंढ रहे हैं वो एआई को सीखर कर आसानी से बड़ी कंपनी में नौकरी पा सकते हैं। बिजनेस में भी एआई का इस्तेमाल कर कम मैनपावर में बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसलिए एआई की ताकत को समय से पहले समझने की जरूरत है। आप इसे सीख लेंगे तो यकीन मानिए आप दुनिया बदल देंगे।

डिजिटल मार्केटिंग है फायदे का सौदा

आज के तेजी से बढ़ते हुए डिजिटल युग में, स्टार्टअप्स और छोटे उद्योगों को बाजार में अपनी पहचान बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैडिशनल मार्केटिंग के तरीके अब कारगर नहीं हैं। वहीं, डिजिटल मार्केटिंग ने कम खर्च में अपनी उपयोगिता साबित की है। डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि टीवी, रेडियो और प्रिंट जैसे विज्ञापन के माध्यमों की तुलना में आप काफी कम खर्च में अपने टारगेट क्लाइंट यानी उपभोक्ता तक सीधे पहुंच जाते हैं। आपको पता होता है कि आप जिसके पास पहुंच रहा है, उसका रिस्पांस कैसा मिल रहा है। डिजिटल मार्केटिंग में 7सी यानी कस्टमर, कंटेंट, कॉन्टेक्स्ट, कम्युनिटी, कन्वेनियंस, कोहेसन और कन्वर्जन का ख्याल रखा जाता है। इसी को ध्यान में रखकर कैंम्पेन तैयार किया जाता है। इसलिए आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग इतना हिट है।

डिजिटल मार्केटिंग के फायदे

टारगेट ग्राहक तक बहुत ही आसान पहुंच।
ट्रैडिशन एडवरटाइजिंग के मुकाबले काफी कम खर्च।
देश के साथ विदेशों में भी आसानी से प्रोडक्ट की ब्रांडिंग।
प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर फीडबैक और रिस्पांस मिलना।

किन बातों का ख्याल रखें?

डिजिटल मार्केटिंग या एआई में आप क्या करना चाहते हैं, यह आपको पता होना चािहए। आप अपने प्रोडक्ट को सेल करना चाहते हैं या कंपनी की ब्रांड इमेज को बड़ा करना चाहते हैं। आपका टारगेट ऑडियंस कौन हैं, पहले पता होना चाहिए। इसको ध्यान में रखकर ही डिजिटल मार्केटिंग का मेडियम चुनें जैसे डिजिटल मार्केटिंग की शुरुआत 7पी यानी प्रोडक्ट, प्राइस, प्रमोशन, प्लेस, पीपल, प्रासेस और फिजिकल इन्वायरमेंट को ध्यान में रखकर ही करें। परफॉर्मेंस मार्केटिंग को डिजिटल मार्केटिंग के रूप में जाना जाता है। इसका उद्देश एड की प्रभाव को बढ़ाकर अपने दर्शकों तक पहुंचना होता है। इसके साथ ही इनका काम विज्ञापन के कार्यभार को देखना भी होता है। इस क्षेत्र में उम्मीदवारों को लाखों में वेतन प्रदान किया जाता है। डिजिटल मार्केटिंग को इफेक्टिव बनाने के लिए आप एआई का सहरा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *