घरों के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

नई दिल्ली: घर खरीदने वालों के पॉजिटिव सेंटीमेंट और मजबूत मांग की बदौलत बड़े भारतीय शहरों में आवासीय बाजार में मजबूती बनी हुई है। शीर्ष आठ भारतीय शहरों में घरों की औसत कीमतों में वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर 3% की वृद्धि देखने को मिली है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में घरों की कीमतों में तिमाही आधार पर होने वाली वृद्धि पिछली चार तिमाहियों से उतनी ही लगभग 3% के आसपास बनी हुई है। कीमतों की वृद्धि में इस स्थिरता से पिछली कुछ तिमाहियों में मांग में बनी स्थिरता का पता चलता है। वार्षिक आधार पर भी, वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के अंत में आठ बढ़े शहरों में घरों की औसत कीमतों में 12% की वृद्धि देखने को मिली है। दिलचस्प बात यह है कि समीक्षाधीन 8 में से 7 शहरों में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर वृद्धि देखने को मिली है, जिनमें दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा 30% सालाना वृद्धि हुई है। उसके बाद बेंगलुरु का स्थान है।

अन्सोल्ड इन्वेंटरी में गिरावट आई

हालांकि, पूरे भारत में अन्सोल्ड इन्वेंटरी सालाना आधार पर स्थिर रही है। लेकिन हाउसिंग यूनिट्स की अच्छी बिक्री के बीच तिमाही आधार पर इसमें मामूली गिरावट आई है। कोलकाता में अन्सोल्ड इन्वेंटरी में 5% की गिरावट देखने को मिली है। कोलकाता में अन्सोल्ड इन्वेंटरी के स्तर में तिमाही आधार पर सबसे अधिक क्रमिक गिरावट देखने को मिली है। उसके बाद पुणे में अन्सोल्ड इंवेंट्री में 3% की गिरावट आई है। 2024 की दूसरी तिमाही तक, आठ प्रमुख शहरों के प्राइमरी मार्केट में 10 लाख से अधिक आवासीय इकाइयाँ उपलब्ध थीं, जिनमें अकेले एमएमआर की अन्सोल्ड इन्वेंटरी के स्तर में लगभग 40% हिस्सेदारी थी। हैदराबाद और बेंगलुरु में अन्सोल्ड इकाइयों की संख्या में वार्षिक वृद्धि के बावजूद, दोनों शहरों में तिमाही आधार पर मामूली गिरावट देखने को मिली थी। जैसे-जैसे त्योहारी सीज़न नज़दीक आ रहा है, डेवलपर्स प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में नए लॉन्च और अपने पूरे आवास स्टॉक पर बारीकी से नज़र रखेंगे।

रियल एस्टेट में तेजी जारी

क्रेडाई नेशनल के अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा, “पिछली कुछ तिमाहियों में भारतीय रियल एस्टेट में कुछ हद तक तेजी देखी गई है, जो शीर्ष 8 शहरों में ट्रांजेक्शन के वॉल्यूम और हाउसिंग के प्रति प्रचलित सकारात्मक भावनाओं से स्पष्ट है। आवास की कीमतों पर इस सकारात्मक भाव पर सीधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *