मुंबई: क्लासिक लेजेंड्स ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत में सबसे बड़े मोटरसाइकिल ब्रांड में से एक – बीएसए – को लॉन्च करने की घोषणा की है। बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स कंपनी (बीएसए) कभी दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल विनिर्माता और ब्रिटिश औद्योगिक विरासत की मजबूत स्तंभ थी और 1861 में अपनी स्थापना से लेकर अब तक प्रशंसकों की प्रिय रही है।
बीएसए, ब्रिटिश मोटरसाइकिल इंजीनियरिंग के ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’, प्रतिष्ठित गोल्ड स्टार के साथ भारत में प्रवेश कर रही है। बीएसए गोल्ड स्टार 650 ने 2021 में ब्रिटेन में प्रतिष्ठित वापसी की और उसे बाद से इसने यूरोप, तुर्की, न्यूज़ीलैंड और फिलीपींस में सफलता पाई। अब, यह भारतीय मोटरसाइकिल उत्साही लोगों को लुभाने के लिए तैयार है। बीएसए जल्द ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान में भी प्रवेश करने के लिए तैयार है।
महिंद्रा समूह के अध्यक्ष, श्री आनंद महिंद्रा ने इस अवसर पर कहा, “बीएसए को भारत लाना ऐसा है जैसे भारत के साथ मोटरसाइकिल के वैश्विक इतिहास का एक टुकड़ा साझा किया जा रहा हो। विभिन्न चुनौतियों के बीच तैयार ब्रांड, बीएसए वह अदम्य जज़्बा, नए गोल्ड स्टार में समाहित है और मैं आशा करता हूं कि आप सभी को इसका अनुभव करने का मौका मिलेगा।”
क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक, अनुपम थरेजा ने कहा, “बीएसए गोल्ड स्टार मोटरसाइकिल उत्कृष्टता की मिसाल है।” उन्होंने कहा, “टैंक के मशहूर आकार से लेकर इंजन के बड़े सिंगल कैरेक्टर तक, हर चीज़ को बीएसए के स्वर्ण युग के जज़्बे के अनुरूप सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। साथ ही, ब्रांड ऐसे प्रदर्शन, विश्वसनीयता और नवोन्मेष की पेशकश करता है, जो वैश्विक ब्रांड को परिभाषित करते हैं। हमने हर संभव यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि यह उस मशहूर विरासत पर खरा उतरे जिसने दुनिया भर में कई पीढ़ियों के लिए स्वर्ण मानक स्थापित किया है।”
गोल्ड स्टार: भारत का सबसे शानदार सिंगल!
बीएसए गोल्ड स्टार की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं:
• भारत का सबसे बड़ा सिंगल सिलेंडर: लिक्विड-कूल्ड, 652सीसी इंजन
• अपने सेगमेंट में उच्चतम 55एनएम और 45.6पीएस, जो गोल्ड स्टार-योग्य परफॉरमेंस देता है
• सर्वश्रेष्ठ कॉम्पोनेन्ट: ड्यूल चैनल एबीएस के साथ ब्रेम्बो ब्रेक, एल्युमीनियम एक्सेल रिम और पिरेली टायर
• आधुनिक फीचर और डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ क्लासिक ब्रिटिश स्टाइल
• सिल्वर शीन में लिगेसी एडिशन सहित छह शानदार रंग विकल्प
| मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) | |
| 1 | हाईलैंड ग्रीन | 2,99,990 रुपये |
| 2 | इन्साइनिया रेड | 2,99,990 रुपये |
| 3 | मिडनाइट ब्लैक | 3,11,990 रुपये |
| 4 | डॉन सिल्वर | 3,11,990 रुपये |
| 5 | शैडो ब्लैक | 3,15,990 रुपये |
| 6 | लिगेसी एडिशन – शीन सिल्वर | 3,34,990 रुपये |
