पटना (Post2pillar): शहर के गोल्डन पाल्म होटल स्थित परिसर में इम्पावर मिस्टर एण्ड मिसेज बिहार का ग्रांड ऑडिशन का आयोजन हुआ। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा के प्रदर्शित किया। मोतिहारी से लेकर जमुई, किशनगंज, मुंगेर समेत कई हिस्सों से अपनी कला का परिचय दिया इसके साथ हीं सभी प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल था। इस आयोजन की शिल्पकार डॉ. रोहिणी झा थीं जो खुद 2023 में मिसेज बिहार और उसी वर्ष मिसेज इंडिया भी रह चुकीं हैं और पटना विश्वविद्यालय के बी.एन. काॅलेज के अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर के पद पर आसीन हैं। वहीं जूरी के रूप में डॉ. रंजू सिंह, डॉ. आर. के. गुप्ता, डॉ. नम्रता तिवारी, मिस मुस्कान, लाडली राॅय मोजूद थीं।डॉ. नम्रता ने शो की सफलता के लिए शो की डायरेक्टर डॉ. रोहिणी झा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा ऐसे आयोजन से हम नए और विकसित बिहार की और अग्रसर हो रहे हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।