PATNA : वार्ड नंबर 24 की पार्षद लालती देवी ने कहा कि वार्ड में बहुत ही दैनीय स्थिति है। सफाई एजेंसी के द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। जिसके चलते सही से वार्ड के गली मोहल्लों में झाड़ू नहीं लग रहा है। लोगों की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते सर्व सहमति से हड़ताल की घोषणा की गई है। जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता हड़ताल जारी रहेगी। कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित तौर पर अवगत कराया गया है।
पार्षद पति रामेश कुमार ने कहा कि एजेंसी के द्वारा सही ढंग से काम नहीं कराया जा रहा है। सुपरवाइजर भी जैसे तैसे काम कर के भाग जाता है। खानापूर्ति करता है। जिसके चलते वार्ड के लोग परेशान हैं। लगातार शिकायत कर रहे थे। काफी लोगों के बीच नाराजगी है। डेढ़ वर्ष कार्यकाल का होने जा रहा है। लेकिन अब तक सही ढंग से एजेंसी काम नहीं करा पाई है। केवल लीपापोती इधर से उधर खानापूर्ति की जा रही है।बता दें कि संपतचक नगर परिषद का वार्ड नंबर 24 बड़ा वार्ड है। आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर भी अन्य वार्डों से बड़ा है। ऐसे में सफाई एजेंसी की लापरवाही से आमलोगों के बीच काफी परेशानी है। साफ सफाई के अलावा यह वार्ड विकास कार्यों से अभी अछूता है।

