नेक्सज़ू मोबिलिटी ने बनाई 2024 के अंत तक डीलरशिप नेटवर्क में कई गुना विस्तार करने की योजना

पुणे: नवोन्मेषी शहरी परिवहन समाधान प्रदातानेक्सज़ू मोबिलिटी ने अपने डीलरशिप नेटवर्क को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने की अपनी रणनीतिक योजना की घोषणा की है। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष के अंत से पहले अपने मौजूदा खुदरा नेटवर्क को आठ गुना तक बढ़ाने की है। ईवी-साइकिल श्रेणी में पांच साल पुराना ब्रांड, नेक्सज़ू मोबिलिटी अपने स्मार्टभारत में बने ईवी-साइकिल के साथ मोबिलिटी को नई दिशा देने की योजना बना रहा है।

नेक्सज़ू 10 वितरकों का एक नेटवर्क स्थापित करना चाहती है, जिनमें से हर एक के पास 20 डीलरशिप हों, और इस तरह कंपनी देश के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त विकास और व्यापक उपस्थिति को बढ़ाना चाहती है। फिलहाल, नेक्सज़ू मोबिलिटी देश भर में फैले पांच वितरकों के ज़रिये परिचालन करती हैजिनमें से हर एक के पास चार डीलरशिप हैं। भारत में ईवी साइकिल के भविष्य की अपार संभावनाओं को पहचानते हुएनेक्सज़ू मोबिलिटी अपनी पहुंच को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने के लिए तैयार है।

नेक्सज़ू मोबिलिटी के व्यवसाय प्रमुखश्री चिंतामणि सरदेसाई ने कहा; “भारतीय ईवी साइकिल बाज़ार का देश में उल्लेखनीय विकास शुरू हो रहा है। हम अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर साइकिल को परिवहन के एक आनंददायक साधन के रूप में फिर से स्थापित करने का प्रयास करना चाहते हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि नवीनतम तकनीक को सहजता से मिश्रित करने वाली उच्च गुणवत्ता और एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई इलेक्ट्रिक साइकिल की पेशकश करहम लोगों को पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूकता के साथ फैसला करने और भारत में अधिक प्रभावी मोबिलिटी के लिए परितंत्र तैयार करने में मदद कर सकते हैं।

कंपनी के पास पहले से ही देश भर में एक नेटवर्क हैजो बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महत्वपूर्ण महानगरों में प्रमुख स्थानों के ज़रिये दक्षिणी क्षेत्र में सेवा प्रदान करता है। कोलकाता में अपने टचप्वाइंट के ज़रिये कंपनीपूर्वी क्षेत्र की मांगों को पूरा करती हैऔर पुणे तथा वडोदरा स्थित केंद्रों के साथपश्चिमी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से जुड़ती है। भारत में ईवी की बढ़ती मांग के कारण बढ़ती बाज़ार संभावनाओं का लाभ उठाने के लिएनेक्सज़ू मोबिलिटी पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ दक्षिणी बाज़ार में अपनी स्थिति मज़बूत करने पर विचार कर रही है।

बी2बी और बी2सी दोनों बाज़ारों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिएनेक्सज़ू मोबिलिटी ने तीन ईवी-साइकिलें – रोम्पस+रोडलार्क और बेज़िंगा – तैयार की हैं। स्वदेशी रूप से विकसित ये उत्पादस्थानीय रूप से विकसित पावरट्रेन प्रणाली के साथ 95% स्थानीयकृत (लोकलाइज्ड) हैं और पुणे में निर्मित होते हैं। नेक्सज़ू ईवी-साइकिलें भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, साइकिल चलाने पर पुनर्विचार करने और वहनीय परिवहन की सीमाओं का विस्तार करने के लिए विकसित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *