पटना Post2pillar :- पटना जंक्शन स्थित आरक्षण कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन पटना जंक्शन के आरक्षण कार्यालय में कार्यरत अशोक कुमार वर्मा और डीके गुप्ता के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में किया गया. पटना जंक्शन के आरक्षण कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने मिलकर सेवानिवृत हुए रेल कर्मियों को फूल माला अंग वस्त्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया.इस विदाई समारोह कार्यक्रम में मौजूद आरक्षण पर्यवेक्षक मोहम्मद नईम अहमद ने कहा कि रेल यात्रियों के हित में रेल कर्मी हमेशा मौजूद रहते हैं आरक्षण काउंटर पर लोगों को सुलभ तरीके से टिकट मुहैया कराने को लेकर रेलकर्मी तत्परता के साथ काम करते हैं आज पटना जंक्शन कि आरक्षण कार्यालय में कार्यरत दो कर्मी सेवानिवृत हुए इनके साथ काम का जो अनुभव रहा वह बेहद ही सुखद रहा इनके सेवानिवृत होने से हम लोगों को एक मित्र की कमी महसूस होगी और इनके सेवानिवृत्ति के खुशी में विदाई समारोह का आयोजन कर इनके सेवानिवृत्ति को उपलक्ष के रूप में मनाने का काम कर रहे हैं.ईस्ट सेंटर रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष एस एस डी मिश्रा ने कहा कि पटना जंक्शन के आरक्षण कार्यालय में कार्यरत दो रेलकर्मी सेवा निवृत हुए हैं दानापुर मंडल के आरा से भानु चंद्र एवं गोपाल भी सेवा निवृत्त हुए हैं दानापुर जंक्शन से संजीव कुमार मिश्रा पटना साहिब से अरुण कुमार पाटलिपुत्र स्टेशन से चंद्रभूषण प्रसाद ऐसे रेल कर्मी जो रेल यात्रियों के लिए हमेशा काम किया आईने के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इन सभी रेल कर्मियों के लिए हमारा संगठन हमेशा लड़ाई लड़ी है सम्मान में हमेशा खड़ा रही है .मुझे बहुत ही खुशी हो रहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने सराहनीय काम किया और इसी के उपलक्ष में आज सेवानिवृत्ति के खुशी में विदाई समारोह का आयोजन कर सभी रेल कर्मियों के तरफ से साधुवाद दिया जा रहा है.