नई दिल्ली: अब आपको अपनी डिवाइसेज़ की बैटरी खत्म होने की चिंता करने की जरूरत नहीं, निश्चिंत होकर बाहर जाइए। क्योंकि भारत में गैजेट्स, एक्सेसरीज़ और कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के जाने-माने ब्राण्ड U&i लेकर आए हैं दो नए किफ़ायती 10000mAh पावर बैंक एक्सेल सीरीज़ और अल्टीमेट सीरीज़। ये कॉम्पैक्ट, पोर्टेबल और स्टाइलिश बैटरी बैंक शानदार स्पीड के साथ आते है और 22.5 वॉट तक का पावर आउटपुट देते हैं।
U&i एक्सेल सीरीज़ – 10000mAh पावर बैंक
एक्सेल सीरीज़ अपनी तरह का अनूठा पावरबैंक है, जिसके साथ आपको चार्जिंग वायर्स नहीं रखनी पड़ेंगी। यह पावर बैंक प्री-अटैच्ड USB-C और लाइटनिंग केबल के साथ आता है, और आपके iOS गैजेट्स, एंड्रोइड स्मार्टफोन या किसी भी अन्य डिवाइस को आसानी से चार्ज कर सकते है जिसमें USB-C कनेक्शन हो। एक्सेल में रेगुलर USB-A और USB-C (PD) पोर्ट भी है, जिससे आप लम्बी केबल कनेक्ट कर सकते हैं या अपने पावर बैंक को दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। कुल 22.5 वॉट (5V/9V/12V,4.5A तक) के पावर आउटपुट के साथ आप एक साथ चार एक्सेसिबल पोर्ट्स के ज़रिए चार डिवाइसेज़ को चार्ज कर सकते हैं। पावरबैंक को माइक्रो-USB और USB-C पोर्ट से भी चार्ज किया जा सकता है। इसका सरफेस LED डिस्प्ले बैंक में बची पावर को दिखाता है।
U&i अल्टीमेट सीरीज़ – 10000mAh पावर बैंक
अल्टीमेट सीरीज़ को नई एप्पल आईफोन 15 सीरीज़ के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह आईफोन 14, आईफोन 13 और आईफोन 12 सीरीज़ के साथ भी कम्पेटिबल है। इसमें पावरफुल बिल्ट-इन मैगनेट्स हैं, जो मैग-सेफ कम्पेटिबल डिवाइसेज़ के लिए काम करती हैं। इसे अपने आईफोन के पीछे चिपकाइए और चार्जिंग शुरू हो जाएगी, साथ-ही-साथ काम या एंटरटेनमेन्ट का अनुभव पाते रहिए। अल्टीमेट सीरीज़ वायरलैस पावर बैंक है जो इंटेलीजेन्ट पावर सेटिंग के साथ Qi – कम्पेटिबल स्मार्टफोन (एप्पल/ सैमसंग/ गूगल) और गैजेट्स (ईयरबड्स/ स्मार्टवॉच) (15W/10W/7.5W/5W) को वायरलैस तरीके से चार्ज कर सकता है। यह पावर बैंक स्लीक और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में तीन आकर्षक रंगों- ओरेंज, ब्लू और ब्लैक में आता है। बस अपनी पॉकेट या वेस्ट पाउच में रखिए और बाहर चले जाइए। आप अपने पावर बैंक को दूसरों कं साथ शेयर भी कर सकते हैं या एक ही समय में अन्य डिवाइसेज़ को चार्ज करने के लिए ऑनबोर्ड यूएसबी-ए पोर्ट का उपोग कर सकते हैं। पावर बैंक मल्टीपल चार्जिंग स्टैण्डर्ड्स और प्रोटोकॉल्स को सपोर्ट करता है जैसे फ्लैश चार्ज, चार्ज टर्बो, वार्प, PD, सुपर VOOC, डैश और क्विक चार्ज।
कीमत और उपलब्धता
U&i एक्सेल और अल्टीमेट सीरीज़ 10000mAh पावर बैंक क्रमशः 2,999 रुपये और 3,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। उपभोक्ता U&i आउटलेट्स एवं देश भर के अन्य प्रमुख रीटेल स्टोर्स से ये प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।