बिहार राज्य विधिक प्राधिकरण में ट्रांसजेंडर ने अपने समस्याओं को रखा

पटना (Post2pillar) : ट्रांसजेंडर की समस्याओं को लेकर आज राजधानी पटना के बिहार राज्य विधिक प्राधिकरण में ट्रांसजेंडर समूह एवं हाईकोर्ट के जजों की बैठक हुई जिसमें ट्रांसजेंडर ने अपने समस्याओं को रखा वही हाईकोर्ट के जजों ने उनकी सारी समस्याएं सुनी और उस समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन भी दिए।इसमें मुख्य रूप से न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह पटना उच्च न्यायालय तथा श्रीमती शिल्पा शाह शिक्षा विधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता साथ साथ प्रेम सिंह मीणा सचिव समाज कल्याण विभाग तथा मोनिका दास जो बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और यह एक ट्रांसजेंडर है इन्हें बिहार सरकार के चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर भी चुना गया है।न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह पटना उच्च न्यायालय बताया हैं कि इनोवेटिव प्रोग्राम है बिहार स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की तरफ से जिसका मीन फोकस है ट्रांसजेंडर जो इन लोगों को अभी तक समाज में तिरस्कृत किया जा रहा है उनके उत्थान के लिए तथा आईडेंटिफाई करने के लिए तथा उन लोगों को समाज में जो भी सुविधाएं दी जा सकती है उसके लिए यह प्रोग्राम किया गया है। इस पर विचार करके हम लोग अच्छा रिजल्ट निकालेंगे इन लोगों का मुख्य तौर पर जो परेशानी है आवास की परेशानी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *