बहुत तेजी से बढ़ रहा है लेट्स इंस्पायर बिहार का कारवां, 60 हजार से भी अधिक लोग मुहिम में हुए शामिल

पटना( Post2pillar):– बिहार में बहुत तेजी से लेट्स इंस्पायर बिहार का कारवां बढ़ रहा है। जातीय बंदिशे तोड़ते हुए यह मुहिम हर जाति वर्ग के युवाओं को प्रेरित कर रही है। युवा इस मुहिम से जुड़कर आईपीएस विकास वैभव से कदम से कदम मिलाकर एक दूसरे को प्रेरित कर रहे हैं और एक नए बिहार की रूप रेखा तैयार कर रहे हैं। अब तक लेट्स इंस्पायर बिहार से लगभग 60 हजार से भी अधिक लोग सक्रिय तौर पर जुड़ चुके हैं। यहीं नहीं इस मुहिम से जुड़ा हर शख्स इस कारवां को अपने स्तर से आईपीएस विकास विभव को आइकॉन मानते हुए आगे भी बढ़ा रहा है। जो बिहार के लिए अच्छा भी है।

गार्गी पाठशाला के जरिए शिक्षा:

युवा समाजसेवी प्रिंस वत्स, पवन कुमार के आग्रह पर हितार्थ फाउंडेशन पटना के कार्यक्रम में पहुंचे आईपीएस विकास वैभव ने बताया कि इस मुहिम से लगभग 60 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, करोड़ों लोगों तक यह मुहिम पहुंच चुकी है। यह जो कारवां है ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा। कोशिश ये है कि 2047 तक यानी जब स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे हो जाएं तो बिहार पुनः उसी अग्रिणी भूमिका में दिखे जिसके लिए वो जाना जाता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गार्गी पाठशाला के जरिए महिलाओं को शिक्षित बनाने की तैयारी है, जो बदस्तूर जारी है। हजारों गार्गी पाठशाला चलाए जा रहे हैं। हितार्थ फाउंडेशन के कार्यक्रम में आईपीएस विकास वैभव ने महिलाओं को संबोधित किया और स्वालंबी बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हितार्थ फाउंडेशन पटना के सचिव जितेंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान युवा समाजसेवी प्रिंस वत्स ने लेट्स इंस्पायर बिहार की मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *