पटना (Post2pillar) :बिहार समेत देशभर में ईद मनाई जा रही है. विकास मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फहीमा खातून ने देशवासियों को ईद के पावन पर्व पर बधाई दी है. इस मौके पर फहीमा खातून ने कहा कि यह त्योहार सबकुछ भूला कर गले लग जाने का त्योहार है.फहीमा खातून ने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनसे आपसी प्रेम और भाईचारा बरकरार रखने की भी अपील की.