Post2pillar : सारण जिले के धवरी पंचायत के मुखिया दिलीप राय ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला एवं पंचायत वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। दिलीप राय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने पंचायत के सभी जनता से आह्वान किया कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं।