सब्जियों का सही दाम नही मिलने के कारण। नालन्दा जिले में हरी सब्जियां राहगीरों और मोहल्ले वालों के बीच मुफ्त में बांटना शुरू कर दिए। किसान

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

एक तरफ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की दंश दूसरी ओर बिन मौसम बारिश का दंश झेल रहे किसानों ने अब नालन्दा जिले में हरी सब्जियां राहगीरों और मोहल्ले वालों के बीच मुफ्त में बांटना शुरू कर दिया है। जबकि इसके पूर्व में भी जिले में सब्जियो का दाम नही मिलने के कारण बीच सड़को पर सब्जी फेंकने का मामला भी प्रकाश में आ चुका है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से किसान मिश्री बाबु के द्वारा टिकुली पर और मोगल कुआँ इलाको में फ्री में सब्जी ले लो जैसे शब्दों का प्रयोग कर दर्जनों राहगीरों के बीच फ्री में हजारों रुपए की सब्जियां बांट दी। फ्री में सब्जी बटने की बात को सुनकर सुबह टहलने के लिए निकले स्थानीय लोगों की भीड़ भी वहां पर सब्जी लेने के लिए इकट्ठा किसानों के द्वारा नेनुआ,हरी साग, कद्दू,भिंडी,करैला समेत कई हरी सब्जी जो इनके द्वारा राहगीरों के बीच में बांटे। किसान मिश्री बाबु ने बताया कि जितना पूंजी और लागत से इन सब्जियों को बोया गया था और बोने के बाद जितनी मेहनत की गई थी उस मेहनत के हिसाब से ना तो पूंजी मिल रहा है और ना ही इसमें फंसे लागत मिल पा रही है।कद्दू एक रुपये,नेनुआ 2 दो रुपये लाल साग का कोई खरीदार तक नही मिल रहा है। जिसके कारण किसान अब भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। इतना ही नहीं इन किसानों के द्वारा फ्री में सब्जी बांटने के उपरांत जानवरों को भी खिलाया जा रहा है।बिहार थाना क्षेत्र के टिकुली पर इलाके में लॉकडॉउन के दौरान बदहाल किसान अपनी सब्जियों का लागत और पूंजी नही मिलने के कारण बिल्कुल फ्री में स्थानीय लोगों के बीच सब्जी बांट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *