जरूरतमंद के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता श्री छोटू सिंह द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण

राजन कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट-

आज जहां पूरा देश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से जूझ रहा है और हर देश की सरकार अपने अपने देशवासियों को इस महामारी से बचाने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है वही हमारे देश में भी आज समाज के कई ऐसे लोग मौजूद हैं जो जनसेवा ही अपना सर्वप्रथम कार्य एवं पूजा समझते हैं इसी समाज में आज हमारे बीच मौजूद हैं श्री अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह जो अपने आवास पोस्टल पार्क रोड नंबर 4 पटना में लगातार 36 दिनों से गरीब असहाय एवं हर वर्ग के लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष तौर पर पालन करते हुए राहत खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं इस कार्य को करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि कोई भी बच्चा भूखे पेट एवं बिना पढ़े लिखे हुए नहीं सोए एवं हर गरीब असहाय के घर में दो वक्त का रोटी बन सके इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस कोरोना जैसे महामारी संकट में खाद्य सामग्री का वितरण किया है जिसमें उन्होंने बच्चे ,बूढ़े नौजवान एवं घर की गृहणी के बीच राहत सामग्री में चावल आटा बिस्किट दूध ब्रेड आलू प्याज एवं बच्चों के लिए पेंसिल कॉपी तथा मास्क का वितरण किया और उन्होंने लोगों को जनादेश भी दिया कि हर बच्चा पढ़े-लिखे और बड़ा होकर अच्छा एवं संस्कारवान व्यक्ति बने उन्होंने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का कहना है कि कफन में पैकेट नहीं होता इसीलिए हम लोग 1 दिन भी बैठे नहीं हैं लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि हर गरीब असहाय लोग दो वक्त की रोटी खा सके एवं चैन से सो सकें इसी क्रम में उन्होंने पुलिस प्रशासन डॉक्टर एवं मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद दिया कहा कि इस करोना के संकट में आप लोग साथ दे रहे है और हम इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर जंग जीत सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *