नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-
-इस दुनियाँ में कई लोग ऐसे भी हैं, कोई समाज के लिए जीता है।
कोई अपने आप के लिए जी रहा है तो यहीं कोई ऐसा भी है जो देश के लिए जी रहा है मनुष्य सामाजिक कार्य करता है।जैसे दूसरों के दुःख; में उसका मदत करता है।ऐसा ही कुछ वाक्या बिहार शरीफ प्रखंड के सोहसराय के वार्ड नम्बर 4 सोहसराय की है। जहां वार्ड सदस्य आरती देवी के द्वारा लगातार लॉक डाउन 2 के बाद रोजाना गरीब असहाय लोगो के बीच खाद्य सामग्री का वितरन कर रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर चार सोहसराय अंतर्गत कई ऐसे महादलित परिवार है जो रोज कमा खा कर अपनी भरण पोषण कर रहे हैं ऐसी परिस्थिति में उनके ऊपर खाने पीने की समस्या काफी बढ़ गई थी। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार वार्ड नंबर 4 में वैसे लोग जो राशन कार्ड से वंचित है उन लोगों के बीच 15 किलो अनाज सरसो तेल साबुन दाल समेत कई ऐसे खाद्य सामग्री है जिसका वितरण किया जा रहा है।इस मौके पर ललित कुमार गुप्ता,सत्येंद्र कुमार नीरज साव, रवि कुमार, राजन कुमार, मन्नू साव अनिल कुमार,पप्पू पासवान,पीयूष कुमार,गुड्डू कुमार, सज्जन चंद्रवंशी मौजूद थे।