17 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिहारशरीफ में प्रशासन हुआ अलर्ट शहर को किया जा रहा है सील।

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट

नालंदा-बिहारशरीफ में कोरोना के 17 संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया शहर के सभी चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं बिहार शरीफ में शिलिंग काम शुरू कर ड्रोन कैमरे से इलाके पर नजर रखी जा रही है | ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह खुद शहर की मोनेटरिंग कर रहे हैं |ट्रैफिक डीसपी अरुण कुमार सिंह ने लोगों से बेवजह घर नहीं निकलने का अनुरोध हुए कहा कि अगर आप घर पे रहेगे तभी आपका परिवार कोरोना के संक्रमण से बचेगा,और साथ ही साथ आपका शहर और आपका जिला भी संक्रमण से बचेगा। बिना वजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों को कान पकड़कर उठक बैठक भी कराई जा रही है और हिदायत दी जा रही है कि लोग लॉक डाउन का अनुपालन करें अपने घरों से न निकले और एहतियात बरतें | हम आपको बता दें कि कल 17 लोगों में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नालंदा में इसकी संख्या बढ़कर 28 हो गई है| लॉक डॉउन को सख्ती से पालन कराने के लिए अब ड्रोन कैमरे से शहर के लोगो की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है । जिसके तहत बिहार शरीफ शहर के खासगंज ,शेखाना और सकुनत मोहल्ले में ड्रोन कैमरा काम करना शुरू कर दिया है | इसके अलावे तीन मुहल्लों में सीलींग का काम करवाया गया उसके बाद बिहार शरीफ की सीमाओं को सील करने का काम शुरू कर दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *