नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-
नालंदा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने कहां की बिहार शरीफ सदर अस्पताल के प्रभारीडॉक्टर में कोरोना वायरस पोजेटीव पाया जाना एक चिंता का विषय है कोरोना वायरस संक्रमण की रोकयथाम के लिए जहां डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिस ,सफाई कर्मी ,अति आवश्यक सेवा किराना दुकानदार, गल्ला
दुकानदार ,सब्जी वाला ,दवा दुकानदार ,दूधवाला ,रोजाना सैकडौ़ व्यक्ति के संपर्क में आते हैं इनको कोरोना वायरस संक्रमण का अधिक खतरा उत्पन्न हो सकता है सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिसकर्मी सफाई कर्मी ,अति आवश्यक सेवा करने वाले किराना दुकानदार ,गल्ला दुकानदार ,सब्जी दुकानदार ,दवा दुकानदार ,इन सबों को स्क्रीनिंग कराने एवं आवश्यक जाँच करने की जरूरत है जिला पदाधिकारी से मांग है कि उपरोक्त सभी लोग जनहित में कोरोना वायरस संक्रमण ,के खिलाफ लगातार अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं उन लोगों को स्क्रीनिंग ,एवं आवश्यक जाँच कराने की मांग करता हूं