नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट:
राज्य सरकार के द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अब लगातार प्रयासरत दिख रही है। यही कारण है कि इस कोरोना संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने नालंदा जिले में 6 सदस्य की एनडीआरएफ की सब टीम भेजी है। जो जिले के हर प्रखण्ड में जाकर कर्मियों को कोरोना जैसी आपातकाल में निपटने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रखण्ड कर्मीयो को ट्रेंड किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ टीम के द्वारा बिहारशरीफ प्रखंड परिसर में कोरोना संकट की घड़ी में कैसे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जाए। कैसे लोगों से इस संकट की घड़ी में निपटा जाए। इन सबो को बारीकियों से मॉक ड्रिल के सहारे बताया गया।एनडीआरएफ सदस्य के साहू ने बताया कि आप सभी इस कोरोना संकट से बच सकते है बस इससे बचाव को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।पीपी का इस्तेमाल करे सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे और राज्य सरकार के द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किया गया है उसका पालन करे तो हम जरूर कोरोना पर फतह हासिल कर पाएंगे।