Post2Pillar-
बिहार में 05 अप्रैल की दोपहर से अबतक मिले आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसेज की रफ्तार फिलहाल थमती दिख रही है। बिहार में अबतक 32 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से कुछ मरीज की इलाज के बाद टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव मिलने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। तो वहीं मुंगेर के पहले कोरोना पीड़ित की मौत हो गई थी। हालांकि मौत के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। फिलहाल बिहार के लिए राहत की बात है।
वहीं दूसरी तरफ आज बिहार के गोपालगंज में एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इस संदिग्ध मरीज को इलाज के लिए पटना रेफर किया था।