कोरोना महामारी व लॉक डाउन के मद्देनजर विधायकों एवं विधान पार्षदों के भी वेतन कटौती की जाए

Nalanda-नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार कैबिनेट के बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय सासंद फण्ड को दो वर्ष के लिए कोरोनावायरस की लड़ाई में उपयोग करने समेत सांसदों एवं पूर्व सांसदों के तीस प्रतिशत वेतन , पेंशन आदि कटौती किया जाना स्वागत व सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सूबे बिहार के चार लाख हड़ताली नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष समेकित रूप से भारत सरकार की इस पहल को बेहतरीन, बेमिसाल व ऐतिहासिक बताते हुए समर्थन किया।

श्री शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्णय को बिहार सरकार समेत सभी सरकारों को अपनाना चाहिए तथा अपने राज्य के विधान पार्षदों एवं विधान सभा सदस्यों के वेतन पेंशन व भत्ता आदि में कटौती कर कोरोनावायरस व लाक डाउन के वजह से राजकीय घाटे व आमजनों के राहत वास्ते क्षतिपूर्ति आदि की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *