राकेश यादव
सीएमडी, अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद शेयर बजारों में बड़ी गिरावट का सिलसिला जारी है। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, चीन, यूरोपीय समेत वर्ग्ड के सभी प्रमुख बाजारों में हो रहा है। पिछले 12 दिन के अंदर ही सिर्फ भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को करीब 34 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में एक बार फिर सवाल उठने लगा कि निवेश के लिए सबसे बेहतर माध्यम कौन है। अगर, आप इतिहास के पन्ने को पलटे तो हर पांच से आठ साल में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आती है और लाखों निवेशक कंगाल हो जाते हैं। वहीं, ऐसी एक भी घटना आपको रियल एस्टेट के साथ देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए मेरा ही नहीं बल्कि अधिकांश जानकारों का मानना है कि रियल एस्टेट में निवेश सबसे सुरक्षित और बेहतर है। इसमें नुकसान की संभावना नहीं के बराबर है।
क्यों प्रॉपर्टी बाजार बेहतर विकल्प
एक रिपोर्ट के अनुसार, 1920 में प्रथम विश्व युद्द के समय शेयरों में निवेशकों को 6.8 फीसदी का नुकसान हुआ। जबकि रियल एस्टेट में महज एक फीसदी का नुकसान हुआ। वहीं, दूसरे विश्व युद्ध के समय रियल एस्टेट में निवेशकों को छह फीसदा का फायदा हुआ। जबकि शेयरों में निवेशकों को 2.6 फीसदी का नुकसान हुआ। 2010 में रियल एस्टेट और शेयरों में निवेशकों को 20 फीसदी रिटर्न मिला। 2010 से 2019 के बीच रियल एस्टेट में मुनाफा 5% से कभी नहीं आया जबकि शेयरों में दो मौको पर 18 से 20% तक का नुकसान हुआ।
तेज उतार–चढ़ाव का डर नहीं
अगर आप रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो आपको कभी भी तेज उतार-चढ़ाव का डर नहीं सताएगा। वहीं, शेयर और रियल एस्टेट में लंबी अवधि में रिटर्न करीब बराबर हैं। इसलिए यह मान लेना कि शेयर बाजार अधिक रिटर्न देता है तो वह गलत है। कम जोखिम में रियल एस्टेट सबसे बेहतर रिटर्न देता है।
रियल एस्टेट मार्केट वापसी को तैयार
पिछले लंबे समय से रियल एस्टेट बाजार में सुस्ती है। इसके चलते प्रॉपर्टी की कीमत भी नहीं बढ़ी है। हालांकि, पिछले कुछ समय में स्थितियों में सुधार हुआ है।इंवेंट्री का स्तर घटा है।प्री-सेल (प्रॉपर्टी के बनने से पहले बिक्री) बढ़ी है। ब्याज दरों कटौती हुई है. इन सभी से रियल्टी सेक्टर में दोबारा उम्मीद जगी है। इससे आने वाले समय में एक बार फिर से इस बाजार में तेजी लाने का काम करेगा। अगर, निवेशक अभी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो वह बेहतर रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे।
